राजनीतिराष्ट्रीय

BJP चीफ बोले- देश को धर्म के रास्ते ले जा रहे हैं PM

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ phpThumb_generated_thumbnail (3)भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्षी दलों पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए सोमवार को कहा कि वर्षों से मिथक के कारण देश में राजनीति का धर्म से अंतर बना हुआ था लेकिन मोदी सरकार ने देश को धर्म के रास्ते पर ले जाने का काम किया है। 
 
आध्यात्मिक रूप से भी देश को आगे ले जाना चाहते हैं
शाह ने प्रियाकांत जू मंदिर का लोकार्पण के अवसर पर कहा कि मोदी सरकार देश को न केवल भौतिक विकास के रास्ते पर आगे ले जाना चाहती है बल्कि भारत के आध्यात्मिक संदेश को भी पूरी दुनिया में फैला रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा तो दुनिया के 170 देशों ने रिकॉर्ड समय में इसे पारित कर दिया। 
 
उकने के बाद आते हैं सनातन धर्म में
उन्होंने कहा, ‘जब दुनिया के अलग-अलग देशों में जीवनशैली से लोग उकता जाते हैं तो उनकी दृष्टि सनातन धर्म की तरफ आती है। दुनिया के कल्याण का यही एकमात्र रास्ता है. हमारे ऋषियों और मुनियों ने वर्षों की तपस्या के बाद हमारे लिए जो पूंजी छोड़ी है ,उसे दुनिया में फैलाने के लिए हमें किसी पेटेंट की जरूरत नहीं है।’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में पहली बार कोई ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री बना है, जो पवित्र गंगा को गंगोत्री से गंगासागर तक अविरल बनाने की बात करता है। 
 
मोदी सरकार से चाहते हैं तीन उपहार
प्रख्यात भागवताचार्य और विश्व शांति चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष देवकीनंदन ठाकुर ने मांग की कि गौहत्या बंद होनी चाहिए, साफ सुथरी यमुना ब्रज में आनी चाहिए और अंग्रेजी स्कूलों द्वारा देश में फैलाई जा रही अपसंस्कृति पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह मोदी सरकार से ये तीन उपहार चाहते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि वृंदावन में एक ऐसा कॉलेज बनाया जाए, जिसमें देश के मूल्यों को छात्रों को पढ़ाया जाए। इस पर शाह ने कहा कि जो आपकी भावना है यही उनकी भी भावना है और भाजपा सरकारें इसी रास्ते पर आगे बढ़ रही हैं।
 

Related Articles

Back to top button