राज्यराष्ट्रीय

भाजपा ने राजस्थान, बिहार, ओडिशा और दिल्ली में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की

नई दिल्ली : चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा ने राजस्थान, बिहार, ओडिशा और दिल्ली में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राजस्थान में जारी घमासान को थामने के लिए वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया को हटाकर लोक सभा सांसद सी.पी.जोशी को राजस्थान का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

वहीं दिल्ली में अब तक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे वीरेंद्र सचदेवा को अब भाजपा आलाकमान ने दिल्ली का पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इसके अलावा भाजपा ने बिहार और ओडिशा में भी नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी को बिहार प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं ओडिशा में पूर्व मंत्री मनमोहल सामल को राज्य का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button