उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीति

किराया वसूल कर भाजपा मजदूरों को दे रही धोखा: अजय कुमार लल्लू

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, नोडल अधिकारियों के जारी मोबाइल नम्बर नहीं कर रहे काम

लखनऊ: केंद्र सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाते ये भरोसा दिया था कि मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ निशुल्क घर वापस पहुंचायेगी। टिकट का पैसा राज्य सरकार अदा करेगी, लेकिन केंद्र सरकार ने एक बार फिर से मजदूरों को छला है। अब मजदूरों से पूरा पैसा वसूला जा रहा है। यही नहीं टिकट से भी ज्यादा दाम वसूले जा रहे हैं। मजदूर अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। ये बातें तथ्यहीन आरोप कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को लगाया है।

कहा कि लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश के करीब 10 लाख लोग दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। वर्तमान योगी सरकार ने मजदूरों की मदद के लिए कई नोडल अधिकारियों की नंबर जारी किये है, जिससे मजदूर उन नंबरों पर कॉल कर सके और सहायता प्राप्त करें, लेकिन फोन करने पर पता चलता है ये नंबर अस्तित्व में ही नहीं है। नोडल अधिकारियों के एक भी नंबर पर कॉल नहीं लगा या तो कॉल फॉरवर्ड हो रहे हैं या नंबर व्यस्त बताया जा रहा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने कोटा में फंसे छात्रों को सुरक्षित ले आयी है, जिसका हमने स्वागत भी किया। उनके लिए बसें लगवाई, लेकिन जब मजदूरों की बात आई तो उनके साथ बुरा बर्ताव हो रहा है। उन्हें सरकार के द्वारा न तो सहायता मिल रही है और ना ही उनका दर्द बांटा जा रहा है।

उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी और उनका पूरा प्रशासनिक अमला दिन रात मीडिया को दिखावा करता है कि बहुत मेहनत कर रहे हैं, जबकि सच्चाई इसके उलट है। खुद मुख्यमंत्री मीडिया में अपील करते हैं कि मजदूर पैदल ना चलें, लेकिन हकीकत भयानक है। प्रदेश के प्रवासी मजदूरों पर बड़ा संकट आया है। लॉकडाउन के चलते उन्हें ना तो कहीं रोजगार मिल रहा है और जो पैसे थे वह भी खत्म हो गया, दाने-दाने को मोहताज है। सरकार की तरफ से जो मजदूरों को लाने की व्यवस्था की गयी वह भी सुचारू ढंग से नहीं चल पा रही है।

Related Articles

Back to top button