टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा ने राज्यसभा के लिए पांच उम्मीदवार घोषित किये

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी () ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए आज गुरूवार को अपने पांच उम्मीदवाराें की दूसरी सूची जारी की।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने यहां बताया कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने हरियाणा से रामचंद्र झांगड़ा और श्री दुष्यंत कुमार गौतम, हिमाचल प्रदेश से सुश्री इन्दु गोस्वामी, मध्य प्रदेश से प्रो. डा. सुमेर सिंह सोलंकी तथा महाराष्ट्र से डॉ. भगवत कराड़ को उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद के उप चुनाव में एक सीट पर अमरीश भाई रसिक भाई पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए कल 11 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों में आठ राज्यों से 11 उम्मीदवारों की बुधवार को घोषणा कर दी थी जिसमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश से तथा छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयन राजे भोंसले को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

ये भी पढ़े:- भाजपा ने घोषित किये 11 उम्मीदवार, सिंधिया को मध्य प्रदेश से टिकट – Dastak Times 

पार्टी ने असम से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे भुवनेश्वर कलिता और बोडो पीपुल्स पार्टी के बुस्वजीत डाइमरी को टिकट दिया है। अन्य उम्मीदवारों में बिहार से विवेक ठाकुर, गुजरात से अभय भारद्वाज एवं श्रीमती रमीलाबेन बारा, झारखंड से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, मणिपुर से संबा महाराजा, राजस्थान से राजेन्द्र गेहलोत तथा महाराष्ट्र से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button