टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

आज 43 साल की हुई BJP, जेपी नड्डा ने किया ध्वजारोहण, PM मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार आज BJP 43 साल की हो गई। जी हां, साल 1980 में आज ही के दिन यानि की 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत हुई थी। वहीं आज अपनी स्थापना दिवस के मौके पर BJP की ओर से देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

इसके साथ ही आज मुख्य कार्यक्रम राजधानी दिल्ली में स्थित पार्टी मुख्यालय में हो रहा है। जहां BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने अब से कुछ देर पहले ध्वजारोहण किया है। उसके बाद वो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं । वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। वहीं 10 लाख जगहों पर भाषण की स्क्रीनिंग होगी। इसके साथ ही पार्टी ने अपने सभी सांसदों को आज संसद में रहने के लिए कहा है।

जानकारी दें कि, BJP महासचिव तरुण चुग ने कहा कि, पार्टी ने अपने स्थापना दिवस के मौके पर 6 अप्रैल 2023 से 14 अप्रैल डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती तक एक विशेष सप्ताह मानाने का निर्णय किया है।

Related Articles

Back to top button