टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

एनसीपी नेता विद्या चव्हाण के खिलाफ मामला दर्ज, भाजपा नेता मोहित कंबोज ने दर्ज कराई शिकायत

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष विद्या चव्हाण () के खिलाफ मुंबई के सांताक्रूज पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 500,505(2),135 और 37(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि, भाजपा नेता मोहित कंबोज ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार गिरने के बाद से राजनितिक घमासान जारी है। एक तरफ शिवसेना के उद्धव खेमे और शिंदे गुट के बीच जुबानी जंग जारी है। तो दूसरी तरफ भाजपा और राष्ट्रवादी एक दूसरे पर हमलावर है। इस बीच, एनसीपी महिला प्रदेश अध्यक्ष विद्या चव्हाण के एक बयान से हडकंप मच गया है। उन्होंने कहा कि, भगत सिंह कोश्यारी, मोहित कंबोज और किरीट सोमैया जैसे लोगों को मुंबई से बाहर भगाओ, जिससे यहां की गंदगी साफ हो जाएगी।

एनसीपी नेता विद्या चव्हाण ने कहा कि, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि अगर गुजराती और राजस्थानी मुंबई छोड़ देंगे तो कुछ नहीं बचेगा। हम उनसे हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि मोहित मोहित कंबोज, किरीट सोमैया जैसे लोगों को मुंबई से बाहर भगा दें। ये लोग महाराष्ट्र का अपमान करते हैं, उनका यहां कोई काम नहीं है। वो जाएंगे तो हमारे मुंबई की गंदगी साफ हो जाएगी।

पुलिस ने बताया कि, इस मामले को लेकर विद्या चव्हाण के खिलाफ आईपीसी की धारा 500,505(2),135 और 37(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button