उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को बांटे राशन


मोहम्मदपुर खाला, बाराबंकी: लॉक डाउन के मद्देनजर रखते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लगभग सौ से अधिक राशन किट वितरित किए इसके साथ साथ कार्यकर्ताओं ने घर में रहने के लिए लोगों से अपील की जानकारी के अनुसार जनपद के भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव तथा कुर्सी विधानसभा के भाजपा विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा के निर्देशानुसार बेलहरा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने बीते बुधवार को मोहम्मदपुर खाला,चंदूरा, रायपुर, दोहाई के असहाय और जरूरत मंद लोगों को लंच पैकेट तथा राहत किट वितरण किया गया।

इस मौके पर रंगनाथ त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष बेलहरा,विजय कुमार मौर्य ,महामंत्री मुकेश सोनी महामंत्री भाजयुमो संगम शुक्ला, कोटेदार संघ अध्यक्ष ,विनोद मिश्रा, के द्वारा पैकेट वितरित किये गए।

Related Articles

Back to top button