राजनीतिराज्य

BMC इलेक्शन परिणाम: भाजपा से आगे निकली शिवसेना

बृहन मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनावों की मतगणना शुरू हो गयी है। शुरुआती रुझआनों में शिवसेना को बढ़त मिलती देखी जा रही है।

मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को 10 महानगरपालिकाओं और 25 जिला परिषदों के लिए हुए चुनावों की मतगणना शुरू हो गयी है। सियासी पंडितों की नजर खास तौर पर देश की सबसे अमीर नगरपालिका बृहन्न मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी के नतीजों पर है।

फिलहाल राज्य के 8 बड़े शहरों में भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। अमरावती, अकोला, नासिक पुणे, नागपुर, उल्हासनगर, सोलापुर जैसे शहरों में भाजपा को बढ़त मिल रही है। वहीं बीएमसी में शिवसेना मजबूती से वापसी करती हुई दिखाई दे रही है,जबकि ठाणे में वह भाजपा से आगे है।

  1. मुंबई के 227 सीटों में से 72 वॉर्डों में शिवसेना, 40 में भाजपा आगे, कांग्रेस भी 16 सीटों पर आगे। एनसीपी 4 और मनसे 08 सीटों पर आगे।
  2. पुणे निकाय चुनाव में भाजपा 38 सीटों, कांग्रेस 03 और एनसीपी 12 सीटों पर बढ़त बनाने में कामयाब।
  3. अमरावती निकाय चुनाव की 59 सीटों में से एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार रीना पटोले निर्विरोध जीतीं, फिलहाल भाजपा 04 सीटों पर आगे।
  4. अकोला की 73 सीटों में से भाजपा 06 और कांग्रेस 03 तथा एनसीपी 01 सीट पर आगे।
  5. नागपुर की 145 सीटों में भाजपा 20, शिवसेना 0 और कांग्रेस 01 सीट पर आगे
  6. उल्हासनगर की 78 सीटों में से भाजपा, कांग्रेस और शिवसेना को 4-4 सीटों पर बढ़त।
  7. ठाणे की 130 सीटों में से 14 शिवसेना 5 पर भाजपा तथा एनसीपी और मनसे 04-04 सीटों पर आगे।
  8. नासिक की 122 सीटों में से 5 पर शिवसेना तथा 17 पर भाजपा आगे। कांग्रेस और एनसीपी 2-2 सीटों पर आगे।
  9. अकोला की 73 सीटों में से 07 पर भाजपा और 3 सीटों पर कांग्रेस आगे।
  10. सोलापुर की 102 सीटों में से भाजपा 10, कांग्रेस 05 सीटों पर आगे।

आपको बता दें कि बीएमसी में कुल 227 सीटें हैं जिनमें से 75 पर फिलहाल शिवसेना का कब्जा है। 52 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे और 31 सीटों के साथ भाजपा तीसरे नंबर की पार्टी है। वहीं राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पास 28 सीटें हैं। नतीजे घोषित होने से पहले भाजपा और शिवसेना दोनों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। बीएमसी में बहुमत के लिए 114 सीटों की जरुरत होती है। वहीं भाजपा का दावा है कि पार्टी इन चुनावों में नंबर वन पार्टी बनकर उभरेगी।

Related Articles

Back to top button