टॉप न्यूज़राज्य

मुंबई में बीएमसी ने पेश किया 3370.24 करोड़ रुपये का शिक्षा बजट, जानें पिछले साल के मुकाबले में कितने करोड़ का है अंतर

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का बजट 2022 (BMC Budget 2022) गुरुवार को पेश किया गया। बीएमसी (BMC) ने अपने बजट में 2022-23 के लिए 3370.24 करोड़ रुपये का शिक्षा बजट (BMC Education Budget) पेश किया है। यह पिछले साल 2945.78 करोड़ रुपये था, जो पिछले बजट के मुकाबले करीब 424.46 करोड़ रुपये ज़्यादा है। बताया जा रहा है कि, बीएमसी का बजट 42 हजार करोड़ रुपए से अधिक हो सकता है।

पिछले वर्ष महानगरपालिका कमिश्नर ने 39038.83 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। चुनावी वर्ष में किसी तरह के नए टैक्स की संभावना भले ही नहीं है, लेकिन बजट का आकार 42 हजार करोड़ रुपए से अधिक का हो सकता है। वर्ष 2019-20 में 2748.43 करोड़ का बजट, पेश किया गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना नियंत्रण के लिए महानगरपालिका प्रशासन ने आंतरिक निधि से 5 हजार करोड़ रुपए खर्च किया है। जीएसटी से भी 9 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होना है। सरकार ने 500 वर्ग तक के घरों का प्रॉपर्टी टैक्स माफ कर दिया है। इसका असर भी महानगरपालिका के बजट में देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button