राज्यराष्ट्रीय

पहाड़ से मैदान तक हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर, शीतलहर के बीच अगले 48 घंटे मौसम होगा प्रचंड

नई दिल्ली : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। गिरते तापमान की वजह से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी ने अगले 48 घंटे मैदानों में बारिश और पहाड़ में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के चुरु में रविवार रात पारा शून्य डिग्री सेल्सियल दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा और पंजाब में नौरनौल सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ-साथ लोगों को कोहरे का भी सामना करना पड़ा।

उत्तर भारत के राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने के मिल रहा है। माउंट आबू में बर्फबारी के चलते यहां पारा लुढ़का है। मौसम विभाग के अनुसार, बीती रात फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि पिलानी मे 0.2 डिग्री, करौली में 0.5 डिग्री, सीकर में एक डिग्री और बीकानेर में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 7.7 डिग्री सेल्सियस और पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में छह डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ का न्यूनत तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

ठंड के साथ कोहरे के कहर ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई थी। वहीं, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दृश्यता 200 मीटर रही।

पटना में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए डीएम आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए हैं। छुट्टी के लिए जारी नोटिस में कहा गया है कि शीत लहर को प्रकोप को देखते हुए आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिसंबर में घाटी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, इस हफ्ते हल्की बारिश की भी संभावना है, लेकिन इसके आसार नजर नहीं आ रहे है। वहीं, न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एक दिन पहले यहां तापमान शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

Related Articles

Back to top button