टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार में लगे ब्रेक, 24 घंटों में 138 नए केस, कोई मौत नहीं

नई दिल्ली/मुंबई. जहाँ एक तरफ देश (India) में कोरोना (Corona) की रफ़्तार में ब्रेक लग गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में (Maharashtra Corona Update)भी इसकी रफ़्तार अब कम हुई है। इसी क्रम में बीते शनिवार को कोरोना के 138 नये मामले सामने आये लेकिन महामारी से संबंधित कोई भी मौत नहीं हुई। वहीं राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 275 मामले सामने मिले थे वहीं 2 मरीजों की मौत भी हुई थी।

इस बाबत स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, महाराष्ट्र में बीते 24 गंतों में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़़कर 78,73,369 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 1,47,779 पर अपरिवर्तित रही है। वहीं 24 घंटों में दिन में 137 और मरीजों के ठीक होने के साथ ही अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर अब 77,24,697 हो गई।

फिलहाल महाराष्ट्र में 893 एक्टिव मामले हैं। वहीं सूबे के 16 जिलों और 14 नगर निगमों में कोई भी नया मामला दर्ज नहीं हुआ है। फिलहाल राज्य में मृत्यु दर 1.87% प्रतिशत है जबकि ठीक होने की दर 98.11% है।

क्या हैं मुंबई के हाल

वहीं मुंबई महानगर के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 33 नये मामले सामने आए हैं. जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,57,786 हो गई है। वहीं अधिकारियों के अनुसार महानगर में बीते 24 घंटों में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई और फिलहाल मृतक संख्या 19,558 पर ही स्थिर है। इसी तरह मुंबई में फिलहाल 252 एक्टिव मरीज हैं।

Related Articles

Back to top button