National News - राष्ट्रीय

BSF के प्रेजेंटेशन में चला पॉर्न विडियो, सख्त कार्रवाई के आदेश

अमृतसर : बीएसएफ के लिए उस वक्त शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई जब 77वीं बटालयिन के मुख्यालय में आयोजित ‘दरबार’ के दौरान एक अधिकारी ने पॉर्न क्लिप चला दिया। घटना रविवार सुबह फिरोजपुर में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, बीएसएफ कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के लिए दरबार का आयोजन किया गया था। इसी दौरान वह अपने आधिकारिक लैपटॉप से प्रजेंटेशन देने के लिए उठा। प्रजेंटेशन की जगह एक पॉर्न विडियो चलने लगा। यह विडियो लगभग 90 सेकंड तक चला। इस दौरान दरबार में कई महिला कर्मचारी भी मौजूद थीं। बीएसएफ के सुत्रों ने कहा कि यह एक एक्सिडेंट है| इसके तुरंत बाद ही एक सीनियर अधिकारी ने पुरे मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं| प्रेजेंटेशन के लिए जिम्मेदार ऑफिसर के लैपटॉप में पॉर्न क्लिप सवाल खड़े जरूर करते हैं|
बीएसएफ ने एक बयान में कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है| इस बात का भी जल्द पता लगा लिया जाएगा कि गलती कहां हुई और किस ऑफिसर ने यह गलती की थी| पंजाब में बोर्डर फोर्स के प्रवक्ता और डिप्टी इंस्पेकटर जेनेरल आरएस कटारीया ने कहा कि ‘इस समय इस बात को बताना बहुत जरूरी माना जाता है कि बीएसएफ एक बहुत ही अनुशासित फोर्स है| इस तरह की हरकत अनुशासन पर प्रभाव डालेगी| जो कि बिल्कुल ही असहनीय है| इस मामले में भी जांच पुरी होने के बाद गुनाहगारों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी|’

Related Articles

Back to top button