उत्तर प्रदेशफीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्य

अहमद पटेल और कल्बे सादिक के निधन पर बसपा अध्यक्ष मायावती ने जताया दुख

अहमद पटेल और कल्बे सादिक के निधन पर बसपा अध्यक्ष मायावती ने जताया दुख

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को कांग्रेस नेता अहमद पटेल और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर दुःख जताया है।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने दुख जताते हुए कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं देश की राजनीति का जाना पहचाना नाम अहमद पटेल के आज सुबह निधन होने की खबर अति दुखद करने वाली है। उनके परिवार व मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनका व्यक्तित्व बहुत सादा और काफी मिलनसार था। भारतीय राजनीति में उनकी गहरी छाप को हमेशा अच्छी नजर से देखा वह याद किया जाएगा।

यह भी पढ़े:- नहीं रहे कांग्रेस के मजबूत स्तंभ अहमद पटेल, प्रधानमंत्री ने जताया शोक – Dastak Times 

मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मशहूर शिया आलीम ए दीन मौलाना कल्बे सादिक लंबी बीमारी के बाद निधन की खबर भी अति दुखद करने वाली है। उनके परिवार व देश दुनिया में उनके सभी जानने मानने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कुदरत उन सब को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button