टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

मुंबई: बांद्रा में गिरी बिल्डिंग,1 मजदूर की मौत और 16 घायल, अब भी कुछ के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) से आ आरही एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के पश्चिमी बांद्रा (Bandra) के शास्त्री नगर इलाके में बीते बुधवार देर रात 12।15 बजे एक बिल्डिंग गिर गई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और 16 घायल हो गए हैं।

घटना बाबत मुंबई पुलिस ने बताया कि घायलों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में घायल होने वाले सभी मजदूर हैं और सभी बिहार निवासी हैं। फिलहाल मौके पर मौजूद दमकल विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। इस घटना पर विस्तार से मुंबई पुलिस में DCPमंजूनाथ सिंगे ने बताया कि, इमारत बुधवार देर रात को करीब 12।15 बजे गिर गई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 16 अस्पताल में भर्ती हैं और फिलहाल सुरक्षित हैं। ये सभी बिहार के मजदूर हैं। यहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

ख़बरों के अनुसार, घटनास्थल पर दमकल और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर दमकल की 4 गाड़ियां, पुलिस, 1 एंबुलेंस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं BMC कि मानें तो, वहां अब भी 3-4 लोगों के मलबे में फंसे होने की अपार संभावना है। घटना स्थल पर रेस्क्यू का काम जारी है।

Related Articles

Back to top button