अपराधउत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादराज्य

गाजियाबाद में ग्रीन बेल्ट पर बनी मजार पर चला बुलडोजर

लोनी एसडीएम ने बताया कि ग्रीन बेल्ट की जमीन पर किसी भी तरह का स्थायी या अस्थायी निर्माण प्रतिबंधित है।

Ghaziabad News: लोनी क्षेत्र में गाजियाबाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रीन बेल्ट में बनी मजार पर बुलडोजर चला दिया। ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में यूपीसीडा की ग्रीन बेल्ट की सरकारी जमीन पर ये अवैध मजार बनी हुई थी। जिसको रविवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इसके लिए प्रशासन ने मजार समिति को 15 दिन पहले नोटिस जारी किया था। जिसमें मजार हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन मजार नहीं हटाई गई थी। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात रहा।
यूपीसीडा की ग्रीन बेल्ट पर जमीन पर कब्जा कर बनाई मजार
लोनी के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में सड़क किनारे यूपीसीडा की ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से मजार बनाई थी। शिकायत पर जिला प्रशासन और यूपीसीडा ने संयुक्त जांच कर मजार निर्माण को अवैध पाया था। इसके बाद प्रशासन ने मजार कमेटी को 15 दिन का नोटिस जारी कर खुद ही अतिक्रमण हटाने को कहा था। नोटिस अवधि पूरी होने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। मंगलवार सुबह लोनी एसडीएम, तहसील और यूपीसीडा की टीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची।
जेसीबी मशीन से अवैध मजार पूरी तरह से ध्वस्त
प्रशासन ने जेसीबी मशीन से अवैध मजार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह का विरोध नहीं हुआ। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसीपी ग्रामीण के नेतृत्व में पीएसी समेतभारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। यूपीसीडा की ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध रूप से मजार का निर्माण कर लिया गया था। 15 दिन पहले नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाने को कहा गया था। लेकिन निर्माण नहीं हटाया गया। इसी के चलते आज जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई है। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है। लोनी एसडीएम ने बताया कि ग्रीन बेल्ट की जमीन पर किसी भी तरह का स्थायी या अस्थायी निर्माण प्रतिबंधित है। यूपीसीडा की जमीनों पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है।

Related Articles

Back to top button