अपराधअमेठीउत्तर प्रदेशब्रेकिंगराज्य

अमेठी में पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी हिंसा, प्रधान पति को जिंदा जलाया, मौत

अमेठी में पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी हिंसा, प्रधान पति को जिंदा जलाया, मौत

अमेठी: मुंशीगंज थाने के बन्दोइया गांव मे पंचायत चुनाव की राजनीति हिंसा की तरफ बढ रही है। दलित महिला प्रधान के पति की जली हुई स्थिति मे इलाज के दौरान मौत हो गई है। गांव के लोगो ने अपने गांव के ही कुछ लोगों पर प्रधान पति को जिन्दा जलाकर मारने के आरोप लगाए हैं।

घटना बीती रात लगभग ग्यारह बजे की है।आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने प्रधान पति अर्जुन की जिन्दा जलाकर हत्या कर दी। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर प्रधानपति को जली हुई अवस्था मे गांव के ही कृष्ण कुमार तिवारी के मकान के पास छोड़कर भाग गए।

यह भी पढ़े:- फ्रांस के चर्च में तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या, महिला का काटा गला – Dastak Times 

परिजनों को जानकारी होने पर लोगों ने आनन फानन मे अर्जुन को सी एच सी भेंटुआ पहुंचाया। रात लगभग डेढ बजे सी एच सी मे डा अभिमन्यु वर्मा ने अर्जुन का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रिफर कर दिया।

जिला अस्पताल सुल्तानपुर से परिजन उसे लेकर लखनऊ मे इलाज शुरू होने के पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रधान पति की लाश शुक्रवार को सुबह लगभग ग्यारह बजे गांव पहुंची है। सी ओ संतोष कुमार सिंह के साथ मुंशीगंज फोर्स मौके पर है। एस ओ मिथिलेश सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नही मिली है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button