उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

व्यापार मंडल का जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का सिलसिला जारी


हैदरगढ़: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा लाकडाउन में लगातार जरूरतमंद लोगों को भोजन परोसा जा रहा निरंतर जरूरतमंदों तक आवश्यक राहत सामग्री लंच पैकेट भोजन बांटने का क्रम लगातार जारी है व्यापार मंडल के संरक्षक पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित द्वारा नगर के मुख्य चौराहों का विभिन्न वार्डों में भोजन में लंच पैकेट का वितरण किया गया श्री दीक्षित ने कहा की व्यापार मंडल द्वारा लगातार मानव सेवा की जा रही है जो अत्यंत सराहनीय ।

है कोई भूखा ना रहे यह हम सबका धर्म है व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार त्रिवेदी राजकुमार अग्रवाल शिवाकांत दीक्षित जितेंद्र सिंघल अनुज अग्रवाल आज की देखरेख में प्रशासनिक अधिकारियों को भी ग्रामीण क्षेत्रों में लंच पैकेट वितरण करने हेतु निरंतर उपलब्ध कराए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर व्यापार मंडल अध्यक्ष जनार्दन शुक्ला एस्कन तिवारी महादेव शुक्ला ननकऊ साहू द्वारा भी लगातार नगर के विभिन्न भागों में हर जरूरतमंद व्यक्ति को राहत सामग्री भोजन लंच पैकेट गरीबों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा प्रतिदिन व्यापार मंडल द्वारा लोगों को उनके घरों तक राहत सामग्री भी उपलब्ध कराने का क्रम निरंतर जारी लाक डाउन के दौरान कुछ गरीब लोग अपने भोजन तक का प्रबंध नहीं कर पा रहे हैं।

ऐसे में स्वयंसेवी संस्थाएं व्यापार मंडल सामाजिक संगठन निरंतर लोगों को चिन्हित कर हर जरूरतमंद तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने का प्रबंध करते हैं निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में भी राहत सामग्री प्रशासन के माध्यम से विभिन्न संगठनों द्वारा पहुंचाई जा रहे हैं व्यापार मंडल के महामंत्री अनिल शुक्ला पप्पू, राजकुमार शर्मा संजय कुमार रजनीश प्रकाश सिंह आदि सदस्यों द्वारा भी निरंतर जनसेवा का कार्य जारी है।

Related Articles

Back to top button