पंजाबराज्य

पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में युवक पर किया जानलेवा हमला, 6 के खिलाफ केस दर्ज

जीरा : थाना मक्खू की पुलिस ने अवैध संबंधों के शक में गांव शेरा मंडार में एक व्यक्ति को घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी करने वाले 6 लोगों पर मामला दर्ज किया।

ए.एस.आई. गुरदीप सिंह के अनुसार सतनाम सिंह पुत्र तेजा सिंह वासी गांव सिलेविंड ने बताया कि आरोपी मेजर सिंह पुत्र जसवंत सिंह वासी अकबर वाला को शक था कि उसकी पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध है, जिसके चलते आरोपी मेजर सिंह ने परमजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह वासी अकबर वाला, कुलदीप सिंह पुत्र पूर्ण सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र मेजर सिंह वासी खियाली, गुरप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह, गुरलाल सिंह पुत्र तरसेम सिंह वासी बुर्ज मुहम्मद शाह के साथ उसके घर में दाखिल होकर उसके साथ मारपीट की और उसके घर में पड़ा सामान तौड़-फौड़ दिया और मौके से फरार हो गए। मामलें की जांच कर रहे गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button