दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

CBI पहुंची मनीष सिसोदिया के घर, बोले CM केजरीवाल- पूरा cooperate करेंगे

नई दिल्ली. जहां आज अल-सुबह दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodiya) के घर CBI की टीम पहुंची है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द लोगों के सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।”

वहीं अब इस मूदे पर ‘आप’ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी लामबंद हो गए हैं। इस घटना पर उन्होंने बाकायदा एक ट्वीट में लिखा कि, “जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अख़बार NYT के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी। CBI का स्वागत है। पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जांच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।”

इसके साथ ही एक दूसरे ट्वीट में मनीष सिसोदिया ने कहा, “CBI आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।”

Related Articles

Back to top button