अपराधराष्ट्रीय

CCTV: अकेली महिला को नेताजी ने पकड़ा, रेप की कोशिश की

cctv1मांड्या। कर्नाटक के मांड्या में जेडीएस नेता और पंचायत प्रमुख चंद्रेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। नेता पर एक 32 साल की महिला से छेड़खानी और बलात्कार की कोशिश करने का आरोप है।

आरोपी की पूरी हरकत CCTV में कैद हो गई है। ये घटना गुरुवार को पंचायत प्रमुख के दफ्तर की है। शाम को 6 बजे जब दफ्तर के बाकी लोग चले गए तब ये जेडीएस नेता महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है।

 सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि जेडीएस नेता कितना बेखौफ होकर इस बेशर्मी को अंजाम दे रहा है। फुटेज में महिला खुद को बचाने की कोशिश करती हुई दिख रही है। महिला ग्राम पंचायत में ग्रुप डी की कर्मचारी है और वो यहां पिछले 6 साल से काम कर रही है। महिला की शिकायत के बाद नेता को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button