उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

जनगणना 2027: मंडलायुक्त मेरठ ने कराया अपने आवास का हाउस लिस्टिंग का कार्य

मंडलायुक्त मेरठ भानू चंद्र गोस्वामी के आवास का सूचीकरण कार्य प्रगणक द्वारा किया गया।

Meerut News: जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत में जनपद में संचालित हाउस लिस्टिंग/मकान सूचीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मंडलायुक्त मेरठ भानू चंद्र गोस्वामी के आवास का सूचीकरण कार्य प्रगणक द्वारा किया गया। इस दौरान स्व-गणना (Self Enumeration) के माध्यम से प्राप्त SE-ID का HLO App के माध्यम से सत्यापन कर जरूरी सूचनाओं का संकलन किया।
जनगणना कार्य में लगे प्रगणक एवं सुपरवाइजर का स्वागत
इस अवसर पर मंडलायुक्त महोदय द्वारा जनगणना कार्य में लगे प्रगणक एवं सुपरवाइजर का स्वागत करते हुए उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्य की सराहना की गई। मंडलायुक्त ने जनपदवासियों से अपील की कि सभी नागरिक प्रगणक द्वारा पूछी जाने वाली सूचनाएं सही एवं पूर्ण रूप से उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनगणना निदेशालय द्वारा आपके घरों से संबंधित जो भी जानकारी प्राप्त की जा रही है, वह पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है तथा इसे किसी अन्य सरकारी विभाग के साथ साझा नहीं किया जाता है।
जनगणना की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका
उन्होंने कहा कि जनगणना देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इससे प्राप्त आंकड़े भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों एवं नीतियों के निर्माण का आधार बनते हैं। सही, सटीक एवं तथ्यात्मक आंकड़े देश और समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंडलायुक्त ने जनगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को निर्देशित किया कि वे जनगणना कार्य को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराएं।

Related Articles

Back to top button