उत्तर प्रदेशउत्तराखंडछत्तीसगढ़झारखण्डटॉप न्यूज़दिल्लीपंजाबफीचर्डबिहारब्रेकिंगमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराजस्थानराज्यराष्ट्रीयस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार कोरोना संक्रमित हुए

नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2021 (दस्तक टाइम्स) : देश में कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो गई है। इसकी चपेट में नए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार भी आ गए हैं। दोनों कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. चुनाव आयोग के शीर्ष दो अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया है। सुनील अरोड़ा की विदाई के बाद सुशील चंद्रा को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया है।

देश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,59,170 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,53,21,089 हो गई है। 1,761 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,80,530 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,31,977 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,31,08,582 है।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें dastaktimes.org के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button