उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने की हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू से बात

देहरादून : उत्तरी भारत में बारिश कहर बनकर बरस रही है। हर तरफ सिर्फ तबाही का मंजर नज़र आ रहा है। एक के बाद एक ख़ौफ़नाक तस्वीरें सामने आ रही हैं।कहीं पहाड़ के पहाड़ गिर रहे हैं तो कहीं नदियां सब कुछ अपने साथ बहाकर ले जा रही हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इस बार बारिश ने प्रलय मचा दिया है। हर तरफ सिर्फ जलप्रलय, बाढ़, मलबा, नदियों के साथ बहते पुल, तिनके की तरह तेज़ नदियों में बहती गाड़ियां ही दिखाई दे रही हैं।

उत्तराखंड में तो पहाड़ के पहाड़ गिर रहे हैं। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में भी बारिश कहर बरपा रही है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जो नुकसान हुआ है और जो मुश्किल समय इस वक्त चल रहा है, उसके संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button