उत्तर प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे बलरामपुर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों को लोगों से की मुलाकात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी बांटी। यूपी में मानसून का दौर लगातार जारी है ऐसे में बलरामपुर जिले में हुई लगातार बरसात की वजह से राप्ती नदी में बाढ़ आ गई जिसके चलते जिले में करीब 150 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है।

किसानों की सैकड़ों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। राप्ती नदी व पहाड़ी नालों के तटवर्ती किसानों के खेतों को बाढ़ ने अपनी आगोश में ले लिया है। जिले में ऐसे गंभीर स्थिति को देखते हुए सीएम योगी शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित जिलों में दौरे पर रहे जहां उन्होने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकत की और उनको राहत सामग्री प्रदान की।

Related Articles

Back to top button