टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

सीएम शिंदे को धमकी देने वाला गिरफ्तार, मुख्यमंत्री की सुरक्षा महत्वपूर्ण: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस

नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Sinde) को धमकी देने वाला गिरफ्तार हो गया है। इस बात की जानकारी डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने दी है। उन्होंने नागपुर (Nagpur) में कहा कि हमने एकनाथ शिंदे के जीवन के लिए खतरे के बारे में इनपुट को गंभीरता से लिया है। कल सीएम को धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को रविवार यानी दो अक्टूबर को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस महानिदेशक को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

वहीँ जान से मरने की धमकी को नजरंदाज करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ब्यान आया है कि मै उस पर ध्यान नही देता हमारा गृह विभाग और गृह मंत्री देवेंद्र देवेंद्र फडणवीस सक्षम हैं। हमें भरोसा है मैं ऐसी धमकी से ना डरता हूं और ना डरूंगा मुझे जनता के लिए काम करने से कोई नहीं रोक सकता है। मैं काम करता रहूंगा।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे को पहले जान से मारने की धमकी से भरा एक पत्र भी एक महीने पहले आया था। जिसमे उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। रविवार को धमकी देने वाले का फोन भी आया है। इससे पहले भी नक्सलवादियों द्वारा मुख्यमंत्री को जान से मारने की बात कही जा चुकी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि, कट्टरता और आतंक के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की वजह से सीएम शिंदे पर हमले का खतरा बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button