राज्यराष्ट्रीय

बौद्ध भिक्षु की वेशभूषा में चीनी महिला गिरफ्तार, पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक चीनी महिला नागरिक के गिरफ्तार होने का मामला सामने आया है। महिला पर चीन के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक, चीनी महिला कई भाषाओं की जानकार और वह नेपाली भाषा भी अच्छे से बोल लेती है।

गिरफ्तार चीनी महिला का नाम काय रुओ बताया गया है। पूछताछ में चीनी महिला ने खुलासा कर दिल्ली पुलिस को भी चौंका दिया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता उसे जान से मारने की फिराक में थे। दिल्ली पुलिस लगातार महिला से पूछताछ कर रही है।

मजनूं का टीला इलाके से दिल्ली पुलिस ने एक चीनी महिला नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि महिला भारत में जासूसी के लिए आई थी। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की तरफ से यह कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आई चीनी महिला नेपाल की नागरिक बनकर बौद्ध भिक्षु की वेशभूषा में राजधानी में रह रही थी। महिला का नाम काय रुओ है। संदिग्ध हाव भाव के चलते दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को काफी दिनों से शक था।

गिरफ्तार चीनी महिला काय रुओ के पास नागरिकता के जो दस्तावेज मिले हैं उनमें उसने अपना नाम डोल्मा लामा लिखवाया हुआ था और उसका पता काठमांडू का लिखा हुआ है। उसके पासपोर्ट में भी नेपाल का पता लिखा हुआ है।

शक होने पर एफआरआरओ से जांच कराई गई तो पता चला कि महिला काय रुओचीनी नागरिक है और डोल्मा लामा नाम नकली है। वहीं, दिल्ली पुलिस अब इस महिला की यात्रा और रहने के ठिकानों की जानकारी भी जुटाने में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, चीनी नागरकि काय रुओ वर्ष 2019 में चाइनीज़ पासपोर्ट पर भारत आई थी। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता मारने की फिराक में थे। महिला अंग्रेजी, चीनी और नेपाली भाषा जानती है। फिलहाल विभिन्न एजेंसियों महिला से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button