राष्ट्रीय

CM रुपाणी बोले ‘चमगादड़ों के नेता’ हैं राहुल, उन्हें नहीं दिखता गुजरात का विकास

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सियासी पारा चढ़ता जा रहा और नेताओं के बोल भी बिगड़ते जा रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें चमकागड़ों का नेता कह डाला। रुपाणी ने कहा कि राहुल को भी चमगादड़ की तरह गुजरात में हुआ विकास दिखाई नहीं दे रहा है।

जूनागढ़ में दिवाली मिलन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए रुपानी कहा कि राहुल ने पिछले दिनों गुजरात विकास को लेकर भाजपा पर तंज कसा था, यहा तक उन्होंने राज्य के विकास को पागल तक करार दे दिया था लेकिन गांधी चमगादड़ों के नेता जैसे लगते हैं जिन्हें यहां का विकास नजर नहीं आया। रुपानी ने कहा कि जैसे चमगादड़ को दिन के उजाले में कुछ नजर नहीं आता ठीक वैसे ही राहुल को भी गुजरात का विकास दिखाई नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कान खोलकर सुन ले उनके लिए विकास की बातें मजाक होंगी लेकिन भाजपा के लिए विकास मिजाज है, भाजपा विकास की राह पर है और हमेशा रहेगी।

Related Articles

Back to top button