राज्य

CM अशोक गहलोत की तबीयत हुई ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। एंजियोप्लास्टी के बाद की सारी जांच रिपोर्ट ठीक आने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत को आज सवाई मान सिंह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। बता दें कि बीते दिनों गहलोत को सीने दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

समाचार एजेंसी एएनआई ने उनकी कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें वह अभिवादन करते दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि गहलोत को डिस्चार्ज करने का फैसला कल रात में ही ले लिया गया था। जयपुर के सरकारी सवाई मान सिंह अस्पताल के प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी ने शनिवार को ही कहा था कि मुख्यमंत्री की जांच रिपोर्ट ठीक आई है और वह अच्छा महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि इस तरह के मामलों में आमतौर पर रोगी को एंजियोप्लास्टी के 24 घंटे के बाद घर भेज दिया जाता है।

बता दें कि अशोक गहलोत की शुक्रवार को सवाई मान सिंह अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई और वह अभी अस्पताल में ही हैं। भंडारी ने बताया था कि मुख्यमंत्री की तीन मुख्य धमनियों में से एक में 90 प्रतिशत अवरोध मिला। उनकी एक धमनी की एंजियोप्लास्टी हुई। एक धमनी में स्टेंट लगा।

Related Articles

Back to top button