राज्यराष्ट्रीय

CM हेमंत सोरेन ने बुलाई विधायकों की आपात बैठक, संकट में सरकार, BJP की नजर असंतुष्ट विधायकों पर

नई दिल्ली. झारखंड (Jharkhand) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने राज्य में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच आज रांची में अपने आवास पर UPA विधायकों की बैठक बुलाई है। दरअसल राज्य में बदलते घटनाक्रम के चलते और झामुमो सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी गई तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। उधर JMM ने भी अपने सभी विधायकों को रांची बुलाया है।

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट केस’ में मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीते गुरूवार को।चुनाव आयोग ने सोरेन की विधानसभा सदस्‍यता रद्द करने की सिफारिश की थी। साथ ही उनकी सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव भी राज्यपाल के पास भेजा था।

बता दें कि, पूर्व CM रघुवर दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हेमंत सोरेन पर पद का दुरुपयोग का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने उन्होंने कहा था कि, CM सोरेन ने रांची में अपने पक्ष में पत्थर की खदान के पट्टे के लिए मंजूरी भी हासिल की थी। इसके साथ ही खनन विभाग के दस्तावेजों को लेकर रघुवर दास ने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाए हैं कि यह रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल्स एक्ट की धाराओं का खुला उल्लंघन है।

Related Articles

Back to top button