उत्तराखंडराज्य

सियाचिन में उत्तराखंड का लाल शहीद, जवान की शहादत पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया शोक व्यक्त

पौड़ी : वीरभूमि उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए शहीद हो गया है। यह दुःखद खबर सियाचिन से आ रही है। पौड़ी निवासी वीर जवान विपिन सिंह ने महज 24 साल की उम्र में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। जवान बेटी की खबर से शहीद के परिवार में कोहराम मचा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सियाचिन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए ग्राम धारकोट, पौड़ी निवासी, 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह गुसाईं जी के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर समय शहीद के परिवारजनों के साथ है।

जानकारी के अनुसार, सियाचिन में पौड़ी के 24 वर्षीय विपिन सिंह गुसाईं अपना फर्ज निभाते हुए शहीद हो गए। वह पौड़ी जिले के ग्राम धारकोट के रहने वाले थे। शहीद विपिन 57 बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात थे। प्रदेश के लाल के शहीद होने की खबर मिलते ही देश समेत पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर जवान विपिन सिंह की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, ‘जवान विपिन सिंह जी के शहीद होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके बलिदान को शत-शत नमन करता हूं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शहीद के परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।’ वहीं मंत्री धन सिंह रावत ने भी जवान की शहादत पर शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button