उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

CM योगी का बयान चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, कांग्रेस करेगी कानूनी कार्रवाईः डॉ सीपी राय

लखनऊ: प्रदेश कांग्रेस ने चुनावी सभाओं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दिये गये भाषणों-बयानों को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ सीपी राय ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस कानूनी कार्रवाई करेगी। वह शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए ऐसा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में खास धर्म को गाय काटने की आजादी की बात कही है। मुख्यमंत्री का यह बयान निरर्थक व निराधार न होने के साथ आदर्श चुनाव आचार क संहिता का खुला उल्लंघन भी है।

उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में बीफ का कारोबार व विदेश व्यापार बढ़ गया है। यहां तक कि भाजपा के कुछ नेता भी इसमें प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की शक्ति से उजागर हुए चुनावी बांड की जानकारी से पता चला है कि भाजपा ने बीफ का कारोबार करने वाली कंपनियों से कितना चंदा वसूला है। उन्होंने कहा कि मतदान में पता लग गया है कि पिछले चुनाव में भाजपा का समर्थन करने वाले लोग भाजपा के शासन से निराश होकर मतदान करने ही नहीं निकले तो दूसरी तरफ कांग्रेस के न्याय पत्र के वादे पर विश्वास करते हुए लोगों ने मतदान किया है।

कांग्रेस का न्याय पत्र बेरोजगारों का सहारा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का न्याय पत्र बेरोजगारों का सहारा है। गरीब महिलाओं को लखपति बनाने का संकल्प है। किसानों की कर्जमाफी व छात्रों के शैक्षणिक लोन माफी की गारंटी है।

Related Articles

Back to top button