राज्य

व्हाट्सएप ग्रुप में हो रहे थे सांप्रदायिक पोस्ट, एडमिन गिरफ्तार

कोलकाता: महानगर कोलकाता की भवानीपुर सीट पर उपचुनाव से पहले व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें चुनाव संबंधित सांप्रदायिक पोस्ट करने और अश्लील कमेंट आदि के आरोप में कोलकाता पुलिस की टीम ने एक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार किया है। उसका नाम परम रॉय चौधरी है। वह मूल रूप से बीरभूम जिले के नानूर थाना अंतर्गत घरकाल ग्राम का रहने वाला है। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने गुरुवार सुबह इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात उसे उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी कि व्हाट्सएप ग्रुप में वह और उसके साथी सांप्रदायिक पोस्ट कर रहे थे। कोलकाता पुलिस के साइबर सेल के पास शिकायत मिलने के बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई थी और अब उसे धर दबोचा है। ग्रुप में पोस्ट करने वाले अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button