राष्ट्रीय

हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बनेगी 2024 में कांग्रेस की सरकार : जयप्रकाश

कैथल। कर्नाटक में हुई कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जहां खुशी की लहर है। वहीं कैथल में कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयप्रकाश अपने कार्यालय पर सोमवार को मीडिया से रूबरू हुए। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि देश में, प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई चरम सीमा पर है। देश और प्रदेश के लोग यह ठान चुके हैं कि कर्नाटक के बाद अब दूसरे राज्यों से भाजपा को भगाने की बारी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जिस तरह से कहते थे कि कर्नाटक को दक्षिण भारत गेट कहते हैं। वहीं से दिल्ली की तैयारी शुरू की जाएगी। अखबारों की सुर्खियां बन चुके सवाल कि भाजपा से हनुमानजी नाराज हैं, पर उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर कभी भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। कोई भी राजनीतिक दल हो या फिर कोई व्यक्ति। जिसने भी धर्म की राजनीति की है, वह राजनीतिक दल पूरी तरह से खत्म हो जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में अहंकारी और घमंडी लोगों का सफाया होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही करेंगे। उन्हीं के नेतृत्व में हरियाणा की सरकार बननी तय है। आदमपुर के चुनाव से ही हरियाणा में तीन राजनीतिक दलों की दुकान बंद हो गई थी। इनमें पहली लोकदल, दूसरी जेजेपी और तीसरी आम आदमी पार्टी की। आने वाले दिनों में हरियाणा की राजनीति का सीन और बदलेगा।

Related Articles

Back to top button