टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- PM मोदी अपनी गिरेबान में झांकें, 56 इंच का सीना है तो अदाणी पर JPC बैठाइए

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। पीएम मोदी ने भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसपर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार किया। खरगे ने बुधवार की सुबह एक के बाद एक तीन ट्विट किया। पीएम मोदी को संबोधित करते हुए खरगे ने लिखा, पहले आप अपने गिरेबान में झांककर देखिए। अगर सच में आपका 56 इंच का सीना है तो अदाणी के मामले में जेपीसी की जांच करवाइए।

मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा, ‘अदाणी की Shell Cos में ₹20,000 Cr किसके हैं? ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या, जतिन मेहता आदि क्या आपके ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान’ के सदस्य है ? आप इस गठबंधन के Convenor हैं ? खुद को Anti-Corruption Crusader बता Image Makeover बंद कीजिए!’

खरगे ने आगे कई राज्यों में भाजपा नेताओं पर लगे आरोपों का जिक्र किया। लिखा, ‘पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। कर्नाटक में आपकी सरकार पर 40% कमीशन का आरोप क्यों है ? मेघालय में नंबर-1 भ्रष्टाचारी सरकार में आप शामिल क्यों हैं? राजस्थान में संजीवनी कोऑपरेटिव घोटाला, मध्य प्रदेश का पोषण घोटाला या छत्तीसगढ़ में नान घोटाला में क्या BJP नेता शामिल नहीं?’

तीसरे ट्वीट में खरगे ने लिखा, ‘विपक्ष के 95% नेताओं पर ED और भाजपा में शामिल नेता Washing Machine से धुलकर साफ? 56 इंच का सीना है तो JPC बैठाइये और नौ सालों में पहली बार सरेआम खुली प्रेस कॉन्फ्रेंस कीजिये। हां… उनको जवाब दीजिएगा जो ये ना पूछे कि आप आम कैसे खाते हैं या आप थकते क्यों नहीं?’

Related Articles

Back to top button