राज्यराष्ट्रीय

विवादों के साथ आगे बढ़ रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, कर्नाटक में एंट्री से पहले फटे राहुल गांधी के पोस्टर

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार को कर्नाटक पहुंच गयी। कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि कर्नाटक में चामराजनगर के गुंडलुपेट से शुरू होने वाली यात्रा राज्य में पार्टी के कैडर में जोश भरेगी। राज्य में विधानसभा चुनावों में महज छह महीने का वक्त रह गया है।

वहीं केरल के बाद अब उनकी यात्रा कर्नाटक में एंट्री करने करने के साथ ही विवाद पैदा हो गया। दरअसल चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट क्षेत्र से इस यात्रा को गुजरना है। इसलिए राहुल गांधी के स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां उनके कई पोस्टर्स लगाए हैं, लेकिन अब इनमें से अधिकतर को फाड़ दिया गया है। इसके लिए कांग्रेस की ओर से BJP को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

कांग्रेस की पदयात्रा ने तमिलनाडु के गुडालुर से यहां प्रवेश किया और यह राज्य में करीब 500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सात जिलों से गुजरेगी। यह पदयात्रा चामराजनगर, मैसुरु, मांडया, तुमकुर, चित्रदुर्ग, बेल्लारी और रायचुर जिलों से गुजरेगी। कर्नाटक में यह यात्रा सात लोकसभा क्षेत्रों और 22 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। कांग्रेस में सूत्रों ने बताया कि गुंडलुपेट, मैसुरु तथा बेल्लारी में तीन बड़ी जनसभाएं होंगी।

Related Articles

Back to top button