राजनीति

कांग्रेस का डोनेशन कैंपेन, भाजपा ने खेला ‘डोमेन’ का खेल ?

दस्तक ब्यूरो, देहरादून। आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘डोनेट फॉर देश’ कैंपेन लॉन्च कर कांग्रेस के लिए डोनेट करने की अपील की। मगर, कैंपेन के पहले ही दिन सोशल मीडिया में कांग्रेस का यह कैंपेन किसी और कारणों से चर्चाओं में रहा। ऐसी चर्चाएं चलती रही कि कांग्रेस के डोनेट फॉर देश के नाम से ही भाजपा ने दूसरा डोमेन donatefordesh.org खरीद लिया है। इस डोमेन पर क्लिक करने पर भाजपा का पेज खुल रहा है। इसे लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं समेत कांग्रेस समर्थक लोगों में भी असमंजस की स्थिति बनी रही। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने ऐसी किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंकाओं का खंडन किया है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की चाल बताया है। कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कई आईएनसी से जुड़ा व अन्य लिंक भी साझा किया है, जिसके माध्यम से कोई भी कांग्रेस को डोनेट कर सकता है। बता दें कि कांग्रेस ने पार्टी सदस्यों व लोगों से 138, 1380, 13800 या 138 डिजिट से जुड़ी धनराशि पार्टी में दान स्वरूप देने की अपील की है। आनलाइन कार्यक्रम के बाद यह कैंपेन घर-घर पहुंचेगा।

इस कैंपेन को लेकर कांग्रेस व भाजपा में जमकर वार-पलटवार भी हो रहे हैं। भाजाप के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस का यह कैंपेन डोनेट फॉर देश नहीं बल्कि डोनेट फॉर डायनिस्टी है। उनका निशाना गांधी परिवार पर था। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि देश के संसाधनों की लूट हो रही है। हर भारतीय का संसाधन पर समान अधिकार हो, उसके लिए डोनेट फॉर देश कैंपेन चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button