टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 34 लाख के पार, 1021 मरीजों की मौत

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 34 लाख के पार, 1021 मरीजों की मौत

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 34 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के जारी आंकड़ों में उछाल देखने को मिला। शनिवार को एक दिन में 76,472 नए मामले सामने आए। एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 52 हजार है और 26 लाख 48 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,021 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 62,550 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 34,63,973 हो गए हैं, जिनमें से 7,52,424 लोगों का उपचार चल रहा है और 26,48,999 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.81% हो गईं। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 22% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 76% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। 

Related Articles

Back to top button