टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 700 के पार, 17 की मौत

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 724 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की गुरुवार सुबह की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है और इसके 724 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 677 भारतीय तथा 47 विदेशी हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से देशभर में अब तक 17 लोगों की मौत हुई है जबकि 67 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अभी तक सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आये हैं।

कोरोना महामारी से महाराष्ट्र में चार, गुजरात में तीन, कर्नाटक में दो, दिल्ली, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की स्थिति इस प्रकार है:

राज्य……………..संक्रमित………..ठीक हुए…..मौत

केरल …………………137…………..11……….0

महाराष्ट्र ……………..130……………15………4

कर्नाटक ………………55…………….3……….2

तेलंगाना ……………..45………………1……….0

गुजरात ………………43………………0……….3

राजस्थान…………….41……………… 3……….0

उत्तर प्रदेश ………….41……………..11………..0

दिल्ली ………………36……………..6………….1

हरियाणा ……………30…………….11…………0

पंजाब ……………….33…………….0 ………..1

तमिलनाडु ………….29…………….1…………1

मध्य प्रदेश ………….20…………….0…………1

लद्दाख ……………….13……………3…………0

जम्मू और कश्मीर …..13………….1 …………1

आंध्र प्रदेश …………..12………….1……………0

पश्चिम बंगाल ……….10………….0…………..1

चंडीगढ़ ……………….7…………. 0…………..0

उत्तराखंड ……………..5…………..0…………..0

बिहार …………………6…………….0………….0

छत्तीसगढ़ …………….6…………… 0………….0

गोवा ………………….3…………….0…………..0

हिमाचल प्रदेश ………3……………. 0………….1

ओडिशा ……………..2…………….. 0…………..0

मणिपुर ………………1……………… 0…………..0

मिज़ोरम ……………..1………………0……………0

पुडुचेरी ………………1………………0……………0

कुल ……………….724…………..67…………..17

Related Articles

Back to top button