टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

Corona Update: बीते 24 घंटों में सामने 1,000 से कम मामले, दर्ज हुई 13 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में 715 दिनों के बाद पहली बार कोरोना के मामले 1,000 से कम आए हैं, जबकि सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या भी 13,000 से कम हो गई है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को साजा किए। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 913 नए मामले दर्ज किए गए। भारत में 18 अप्रैल, 2020 को 991 कोरोना मामले दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, तो वहीं देश में बीते 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हुई, जिससे कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5,21,358 हो गई। हालांकि, कुल नई मौतों में से 6 केरल में दर्ज हुई।

भारत में 714 दिनों में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 12,597 हो गई है। देश ने 18 अप्रैल, 2020 को 12,974 सक्रिय मामले दर्ज किए। वर्तमान में, देश में पॉजिटिविटी रेट 0.03 प्रतिशत हैं। देश में बीते 24 घंटे में 1,316 मरीज ठीक हुए, जिससे महामारी की शुरूआत से अब तक रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,24,96,089 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है। देशभर में कुल 3,14,823 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत में अब तक 79.10 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 0.22 प्रतिशत है और डेली पॉजिटिविटी रेट 0.29 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, टीकाकरण के संदर्भ में बात करें तो, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोटरे के अनुसार सोमवार सुबह 7 बजे तक 184.70 करोड़ से ज्यादा हो गया है। सोमवार सुबह तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 15.55 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन डोज अभी भी उपलब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button