राज्यराष्ट्रीय

Corona Update: पिछले 24 घंटों में 2 लाख 64 हजार से ज्यादा मामले, 315 लोगों की मौत, नए केसों में 6.7 फीसदी का उछाल

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 64 हजार 202 नए मामले आए, 315 लोगों की मौत हुई और 1 लाख 9 हजार 345 रिकवरी हुईं। इसके अलावा ओमिक्रोन वेरिएंट के कुल मामलों की संख्या 5 हजार 753 पहुंच गई है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 14.78% है।

देश में आज कल से 16 हजार 785 ज्यादा मामले सामने आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2 लाख 47 हजार 417 मामले आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 12 लाख 72 हजार 73 हो गई है। वहीं इससे जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 85 हजार 350 हो गई है। इस महामारी से अब तक 3 करोड़ 48 लाख 24 हजार 706 लोग ठीक हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वैक्सीन की 155 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। कल 73 लाख 8 हजार 669 डोज दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 155 करोड़ 39 लाख 81 हजार 819 डोज दी जा चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button