State News- राज्यझारखण्ड

Corona Update: झारखंड में कोरोना से दस की मौत, 2449 नए केस और 4283 हुए स्वस्थ

रांची: झारखंड में कोरोना की वजह से दस लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )से पांच, धनबाद से दो, गुमला से एक, खूंटी से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) से एक मरीज शामिल हैं।

शुक्रवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 4283 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत शुक्रवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 2449 नए केस मिले हैं। राहत की बात है कि संक्रमित लोगों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या है।

राज्य में कोरोना के सक्रिय

25578 मामले में सबसे अधिक 11250 राजधानी रांची में सक्रिय है।

जिले में कुल 108304 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 95457

मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। सबसे अधिक कोरोना के 757 नए केस रांची जिले में मिले हैं ।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 757, बोकारो से 53, चतरा से 65, देवघर से 48, धनबाद से 124, दुमका से 211, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 474,गढ़वा से 44, गिरिडीह से नौ , गोड्डा से 45, गुमला से 47, हजारीबाग से 20, जामताड़ा से दस, खूंटी से 53, कोडरमा से 20, लातेहार से नौ , लोहरदगा से 39, पाकुड़ से चार, पलामू से 52, रामगढ़ से 89, साहेबगंज से 91, सरायकेला से 23, सिमडेगा से 131 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 31 मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 415388 गया हैं। जबकि राज्य में कुल 19232045 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के

25578 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के

384575 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5235 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 92.58 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.26 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button