राष्ट्रीय

Coronavirus Updates: 24 घंटों में आये 5 हजार नए मामले, 90 हजार के पार संक्रमितों की संख्या

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 4987 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 120 लोगों की मौत सामने आई है। देश में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार को पार कर चुका है।

देश में कुल 90,927 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 2872 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में रविवार(17 मई) सुबह 8 बजे तक कुल 90,927 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 53,946 मरीजों का फिलहाल अस्पतालों में इलाज चल रहा है, वहीं 34,109 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में कोरोना से 2872 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।

Related Articles

Back to top button