टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

COVID-19 का नया हॉटस्‍पाट बना गुजरात, तेजी से बढ़ रहे है यहाँ मामले

अहमदाबाद: महाराष्‍ट्र के बाद गुजरात कोरोना वायरस का नया हॉटस्‍पाट बनता जा रहा है। गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्‍य में मंगलवार को 112 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले मिले हैं, 13 मौतें भी हुई हैं। यहां पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2178 हो गई है। मरने वालों की संख्या 90 पर पहुंच गई है।

अहमदाबाद में डॉक्‍टर, पुलिस कर्मी, पैरामेडिकल कर्मचारी भी आए चपेट में

वहीं अहमदाबाद में कोरेाना संक्रमितों की संख्या 1200 से भी अधिक हो चुकी है। अहमदाबाद के मनपा उपायुक्त सहित 15 से भी अधिक कर्मचारी एवं शहर के पुलिस थानों के पुलिस इंस्पेक्टर सहित 32 पुलिस कर्मचारी तथा कोरोना पॉजिटिव की चिकित्सा में जुटे 30 डॉक्टर सहित 50 से भी अधिक पैरामेडिकल कर्मचारी इसकी चपेट में आ चुके हैं।

अहमदाबाद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। यहां पर कोरोना संक्रमितों की कुल तादाद राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव की तुलना में 50 प्रतिशत से भी अधिक है। अब अहमदाबाद शहर में कोरोना पॉजिटिव की चिकित्सा में कार्यरत दो निजी डॉक्टर सहित एलजी अस्पातल के 30 डॉक्टर्स को राजपथ क्लब में क्वारंटाइन किया गया है। यहां कोरोना पॉजिटिव की इलाज के दौरान रेजिडेंट डॉक्टर सहित कुल 14 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए।

उधर, महाराष्‍ट्र में अब तक 5218 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 552 मामले सामने आए हैं। यहां पर मरने वालों की संख्‍या 232 पहुंच चुकी है। मुंबई नगर निगम के अनुसार, धारावी में आज 12 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिले हैं। एक शख्‍स की मौत की सूचना भी मिली है। क्षेत्र में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 179 (12 मौत सहित) हो गई है।

भारत में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 18985 हो गई है। इसमें 15122 सक्रिय मामले हैं। 15, 122 सक्रिय मामले हैं। 3260 ठीक होकर अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज हो गए हैं। कोरेाना वायरस से अब तक 603 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 1329 नए केस सामने आए हैं और 44 मौतें हुई हैं।

Related Articles

Back to top button