मनोरंजन

सिनेमाघरों के बाद OTT पर ‘क्रू’ धमाल मचाएगी, नेटफ्लिक्स पर फिल्म रिलीज

मुंबई : करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘क्रू’ इस साल की कामयाब फिल्मों में से एक है। राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे। अब रिलीज के दो महीने बाद यह फिल्म लोगों का मनोरंजन करने के लिए ओटीटी पर उपलब्ध हो चुकी है। 24 मई यानी आज से फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।

इससे पहले नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट के जरिए फिल्म की ओटीटी रिलीज से जुड़ी जानकारी लोगों के साथ साझा की थी। मध्य रात्रि से यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। ऐसे में जिसने भी इस फिल्म को अब तक नहीं देखा वे इसका लुत्फ अब उठा सकते हैं। यह फिल्म अब 190 में देशों में नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।

क्रू की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी, जिसकी वजह से इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 81.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। देश के साथ यह फिल्म विदेश में भी काफी पसंद की गई थी। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 55 करोड़ रहा था। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 151.35 करोड़ रुपये था।

Related Articles

Back to top button