व्यापार

इन गाड़ियों पर ग्राहकों ने खुब लूटाया प्यार, सबसे ज्यादा डिमांड, लंबा वेटिंग पीरियड

नई दिल्ली। इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कोविड के बाद रिकवरी की तरफ आगे बढ़ रही है। इस समय गाड़ियों की मांग मजबूत बनी हुई है। इंडियन मार्केट में इस समय में जबरदस्त मांग बनी हुई है, जिससे कंपनियों को लंबे वेटिंग पीरियड का सामना करना पड़ रहा है। हम आपको ऐसी ही कुछ गाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहे है जिनकी ग्राहकों के बीच मांग सबसे ज्यादा है।

Mahindra XUV700 : महिंद्रा एक्सयूवी700 पर इंडियन मार्केट में सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है। ग्राहकों को डिलीवरी लेने के लिए 21 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इस एसयूवी के पॉवरफुल इंजन और जबरदस्त फीचर्स ने ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करना जारी रखा है।

Kia Carens : किआ केरेंस इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसपर 18 महीने तक वेटिंग पीरियड चल रहा है। कंपनी ने इसे इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। यह उसके बाद से काफी पॉपुलर हो रखी है। इस MPV पर डेढ़ के 1.5L पेट्रोल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसके अलावा इस गाड़ी के 1.4L टर्बो-पेट्रोल और 1.5L टर्बो डीजल वेरिएंट पर आपको आठ महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

Maruti Ertiga : मारुति अर्टिगा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। यह इंडियन मार्केट की मारुति की सबसे पॉपुलर एमपीवी है जिसमें पर्फोरमेंस और कंफर्ट का जबरदस्त बेलेंस देखने को मिलता है। रिपोर्ट के अनुसार, इसके स्टैंडर्ड पेट्रोल वेरिएंट के लिए, वेटिंग पीरियड चार महीने तक का हो सकता है। लेकिन इसके सीएनजी वेरिएंट पर सबसे ज्यादा नौ महीने तक वेटिंग पीरियड चल रहा है।

Related Articles

Back to top button