टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री ने की छावनी बोर्डों की तैयारियों की समीक्षा


नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश भर के सभी 62 छावनी बोर्डों द्वारा किये जा रहे उपायों की आज समीक्षा की। रक्षा संपदा की महानिदेशक दीपा बाजवा ने समीक्षा बैठक के दौरान रक्षा मंत्री को इस महामारी से निपटने के लिए छावनी बोर्डों की प्रतिबद्धता से अवगत कराया। उन्होंने छावनी बोर्डों में साफ-सफाई, चिकित्सा सेवाओं और जल आपूूर्ति सुविधाओं की जानकारी भी दी।

उन्होंने कहा कि छावनी बोर्डों में क्वारंटीन केन्द्र बनाये जाने वाले अस्पतालों, स्कूलों और सामुदायिक भवनों की पहचान कर ली गयी है। लोगों को इस महामारी के संंबंध में जागरुक करने, इससे बचने के उपायों और पूर्णबंदी के दिशा-निर्देशों के बारे में बताया जा रहा है। जरूरतमंदों को अनिवार्य वस्तुओं, राशन आदि की आपूर्ति की भी व्यवस्था की गयी है। छावनी बोर्डों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला प्रशासनों और स्थानीय सैन्य प्राधिकरणों के साथ निरंतर संपर्क बनाये हुए हैं।

रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से राज्य आपदा मोचन कोष से छावनी बोर्डों को भी राशि देने का अनुरोध किया। रक्षा मंत्री ने सभी छावनी बोर्डों को साफ-सफाई और कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button