राष्ट्रीय

भारतीय राजदूतों के शिष्टमण्डल ने राजीव अरोड़ा से किया हस्तशिल्प के वृह्द प्रदर्शन का आग्रह

जयपुर : पांच देशों के भारतीय राजदूतों के शिष्टमण्डल ने सोमवार को राजसिको के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधि मण्डल ने आम्रपाली म्यूजियम से प्रेरित होकर श्री अरोड़ा को “इण्डिया मिशन अबरोड” के अन्तर्गत राजस्थानी हैण्डीक्राफ्ट उत्पादो का वृह्द प्रदर्शन करने का आग्रह किया।
प्रतिनिधि मण्डल में मोरक्को, बुलगारिया, नाम्बिया, अरमिनिया, दक्षिणी सूडान देशो के भारतीय राष्ट्रदूत एवं उच्च आयुक्त शामिल थे। उक्त शिष्टाचार भेंट में आयुक्त उद्योग महेन्द्र पारख भी उपस्थित रहे।

राजसिको अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवम्बर से होने वाले 41 वे इण्डिया इन्टरनेशनल ट्रेड फेयर 2022 की तैयारियो की समीक्षा भी की। राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित समन्वय समिति ने राजस्थान पैवेलियन निर्माण हेतु इच्छुक फर्मो का प्रस्तुतिकरण देखा। श्री अरोड़ा ने बताया कि इस वर्ष राजस्थान पैवेलियन राजस्थान की अनूठी विरासत के आधार पर बनवाया जावेगा जिसमे राजस्थान की संस्कृति, संगीत, हस्तशिल्प उत्पादो का वृह्द प्रदर्शन किया जावेगा।

आई.आई.टी.एफ. में आने वाले लोग राजस्थानी व्यंजन का लुफ्त उठा सकेंगे एव राजस्थानी संगीत की जींवत प्रदर्शनी का आनंद ले सकेगे। इसके साथ ही प्रदर्शनी में स्टॉल लेने वाले उद्यमियों, हस्तशिल्पियो एवं बुनकरो इत्यादि को दूरगामी व्यापारिक लाभ पहुचाने के प्रयास किये जावेगे।

Related Articles

Back to top button