टॉप न्यूज़दिल्ली

दिल्लीः AAP में शामिल होने के कुछ घंटे बाद कांग्रेस पार्षदों की घर वापसी, बोले- गलती से हो गयी ‘मिस्टेक’

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) में MCD चुनाव (MCD Elections) के बाद से ही रोज नए राजनीतिक ड्रामे उफान पर हैं। इसी क्रम में अब आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद ही दिल्ली कांग्रेस (Congress) के उपाध्यक्ष अली मेंहदी वापस अपनी ‘गली’ यानी कांग्रेस (Congress) में आ गए हैं।

आज यानी शनिवार सुबह उन्होंने ट्वीट किया कि, “मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कार्यकर्ता था और रहूंगा।” इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और बृजपुरी से नाजिया खातून, जो उनके साथ आप में शामिल हुई थीं, उनकी भी कांग्रेस में घर वापसी हो गई है। पता हो कि, करेब एक दिन पहले ही कांग्रेस के ये सभी नेता AAP में जा शामिल हुए थे।

इतना ही नहीं दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अली मेंहदी समेत इन दोनों पार्षदों ने अपने क्षेत्र की जनता से बाकायदा हाथ जोड़कर माफी मांगी है। साथ ही राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पार्टी में अपनी वापसी की है। दरअसल MCD चुनाव के बाद इन पार्षदों ने बीते शुक्रवार को कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था। जिसके तहत मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और ब्रजपुरी पार्षद नाजिया खातून ने अली मेंहदी के साथ मिलकर आप की सदस्यता ग्रहण की थी। लेकिन कुछ ही घंटे के अंतराल के बाद इन तीनों ने अब अपना स्टैंड बदल लिया है।

वहीं MCD चुनाव में इस बार कांग्रेस को कुल 9 सीटें मिली हैं। इनमें भी 2 पार्षदों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की वजह से ये केवल 7 ही पार्षद रह गए थे, लेकिन अब अली मेंहदी समेत इन दोनों पार्षदों एक बार फिर से कांग्रेस के दिल्ली MCD में 9 पार्षद हो गए हैं। काबिले गौर है कि, यह सभी 9 सीटों में से 7 सीटें मुस्लिम बाहुल्य इलाके से ही मिली हैं।

Related Articles

Back to top button