राज्य

दिल्ली पुलिस ने विवादित एप मामले के आरोपी को इंदौर से किया गिरफ्तार

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी 25 वर्षीय ओंकारेश्वर ठाकुर को दिल्ली पुलिस ने विवादित ‘सुल्ली डील्स एप’ को तैयार करने के आरोप में यहां से गिरफ्तार किया है। इंदौर पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। श्री मिश्र ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने इंदौर पुलिस को गिरफ़्तारी के मामले में सूचित नहीं किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ठाकुर की गिरफ़्तारी के विषय में उसके इंदौर निवासी परिजनों को दिल्ली पुलिस ने सूचित किया है। कथित तौर पर एक धर्म विशेष की महिलाओं को बदनाम करने के उद्देश्य तैयार किये गए सुल्ली डील्स एप को बनाने का आरोप ओंकारेश्वर ठाकुर पर है।

ठाकुर के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि ओंकारेश्वर ने इंदौर एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय से ‘बेचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लिकेशन’ (बीसीए) किया है। यहां न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप में ओंकारेश्वर अपने परिवार के साथ रहता है। कंप्यूटर इंजीनियर ओंकारेश्वर ठाकुर के पिता यहां एक फार्मा कम्पनी में कार्यरत हैं। दरअसल ओंकारेश्वर की गिरफ़्तारी और उसके प्रारंभिक कबूलनामा की जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से साझा किये जाने के बाद इंदौर में सुबह से ही यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button