राष्ट्रीय

दिल्लीवालों को मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, आज हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को हल्की बारिश का अनुमान है जिससे दिल्लीवासियों को भीषण और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

IMD के मुताबिक, शहर में सामान्यत बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 फीसदी दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button